फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ई-सिस्टम से पहली बार मतदान करेंगे 3735 जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ई-सिस्टम से पहली बार मतदान करेंगे सेना के 3735 जवान
विज्ञापन

हापुड़। देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान इस बार विधानसभा चुनाव में ई-सिस्टम से मतदान करेंगे। जिले के जिले के 3735 सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एयरफोर्स में तैनात जवानों को इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट साफ्टवेयर (ईटीपीबीएस) से मतदान कराया जाएगा। यह सुविधा विधानसभा चुनाव में पहली बार होगी।
हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से की गई थी। निर्वाचन कार्यालय से सेना के रेजीमेंट रिकार्ड ऑफिस को 28 जनवरी को ऑनलाइन पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जा चुके हैं। जिसे डाउनलोड करके जवान अपने गृह जनपद के प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। इससे पहले के चुनावों में पोस्टल बैलेट पेपर डाक से भेजे जाते थे, जिसमें काफी समय लग जाता था। साफ्टवेयर से पोस्टल बैलेट पेपर डाउनलोड करने के लिए जवानों को व्यक्तिगत लॉगिन व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया है। मतदान के बाद संबंधित डाक जिले को भेज दिए जाएंगे। उनके द्वारा भेजे जाने वाले बैलेट पेपर को ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी अपने गृह जनपदों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन, मतदान अधिकारी, चालक, पुलिस अधिकारी व अन्य पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। वह अपना गृहजनपद, नाम, विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य जानकारी देंगे। इसके बाद वह मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट पेपर भेजे गए
जिले के जितने भी आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ आदि सेना में जितने भी जवान हैं उन्हें इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जा चुका है। उनका लॉगिन और पासवर्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम
-----
जिले की तीनों विधानसभा में इस प्रकार हैं जवान
धौलाना - 998
हापुड़ - 1223
गढ़ - 1514
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed