{"_id":"61df09d2d0db1d252f10ab04","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2325698131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीतने वाले फिर हो रहे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीतने वाले फिर हो रहे संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जंग जीतने वाले फिर हो रहे संक्रमित
हापुड़। कोरोना से यदि एक बार संक्रमित हो गए तो यह जरूरी नहीं कि आगे संक्रमित न हों। स्वास्थ्य विभाग के ही चार वरिष्ठ अधिकारी दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। साथ ही दर्जनों कर्मचारी भी बीमार हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि बीमार होने के बावजूद अधिकारी होम आइसोलेट रहकर भी कार्य कर रहे है।
सीएमओ पहली लहर में संक्रमित हुई थी। साथ ही दो डिप्टी सीएमओ, एक अस्पताल अधीक्षक भी उस लहर में संक्रमित मिले थे। दोनों डोज लेने के बावजूद उक्त अधिकारी फिर से संक्रमित हुए हैं। विभाग के वाहन चालकों से लेकर फार्मासिस्ट, चिकित्सक, स्टाफ नर्स तक इस बीमारी की चपेट में हैं। बीमार होते हुए भी इन अधिकारियों को जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। क्योंकि एक पर विभाग का शीर्ष नेतृत्व है तो दूसरे पर कोरोना महामारी को नियंत्रण करने का पूरा दारोमदार।
सिर दर्द, उल्टियां, बुखार से बुरा हाल
संक्रमित अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले सिरदर्द हुआ, इसके बाद बुखार और उल्टियां लगीं। अस्पताल जाने की जरूरत तो नहीं पड़ी, लेकिन शरीर में काफी कमजोरी है। इसलिए बीमारी को हल्के में न लें।
विज्ञापन
पांच से सात दिनों में होता है असर
स्वास्थ्य विभाग के संक्रमित अधिकारी बीमार होने के पांच से सात दिन पहले एक संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए थे। संपर्क में आने की वजह से ही इन अधिकारियों को भी संक्रमित होना पड़ा है।
बरतें सावधानी
* भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं।
* दो गज की दूरी का हर हाल में पालन करें।
* थ्री लेयर मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
* लक्षण आने पर जांच अवश्य कराएं।