{"_id":"61dc6c8bc8f9131bc71633ff","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232517415","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर के घर पुलिस करा रही मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर के घर पुलिस करा रही मुनादी
विज्ञापन
कुचेसर चौपले पर मनादी कराते पुलिसकर्मी संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बदर के घर पुलिस करा रही मुनादी
हापुड़। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को जिला बदर करने के साथ-साथ उनके घर के बाहर मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने अब तक 460 को गुंडाएक्ट में निरुद्ध किया है, जबकि 48 लोगों को जिला बदर किया है।
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने छह हजार लोगों के मुचलके जारी कर चुकी है और करीब नौ हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में गुंडा एक्ट में कार्रवाई कराने के लिए करीब 460 लोगों की सूची तैयार कराई गई। इनमें से 230 लोगों को गुंडा एक्ट में निरूद्ध कर दिया गया है। जबकि 250 लोगों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई हो जाएगी। फिलहाल 48 लोगों को जिला बदर किया गया है। इन लोगों के घर जाकर मुनादी कराई जा रही है। ताकि ये लोग जिले में न रहें। इसके अलावा जिले में 82 लोगों की शस्त्र निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। इनमें से 26 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त तथा 46 के शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया गया है।
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को रेड कार्ड जारी
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को पुलिस द्वारा रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जनपद में करीब नौ हजार को नोटिस के रूप में रेड कार्ड जारी किए गए हैं। यह संख्या चुनाव से पहले और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
आज पहुंचेगी बीएसएफ की एक कंपनी-
चुनाव से पहले बीएसएफ की एक कंपनी मंगलवार को हापुड़ पहुंच जाएगी। इसके 120 जवानों के साथ हापुड़ में फ्लैग मार्च किया जा सकता है। इसके बाद इनका रूट चार्ट निर्धारित कर दिया जाएगा।