{"_id":"61ae4682594b1c0c833c85fa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230584681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से घटा प्रदूषण, 13 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से घटा प्रदूषण, 13 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी से घटा प्रदूषण, 13 डिग्री पहुंचा तापमान
हापुड़। नगर में रविवार देर रात हुई बूंदाबांदी ने प्रदूषण का स्तर घटा दिया। बूंदाबांदी से नगर का तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को एक्यूआई घटकर 278 तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, हवा अभी भी सांस लेने योग्य नहीं है।
रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 दर्ज किया गया। शहर में चली हवा ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। हालांकि, सोमवार को मौसम साफ रहा और पूरे दिन आसमान में धूप खिली रही।
वहीं एक्यूआई का स्तर भी घटकर सोमवार पांच बजे 278 तक दर्ज किया गया। जबकि रविवार दोपहर को एक्यूआई 320 से ऊपर था। इसके बावजूद एक्यूआई का स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही है। चिकित्सकों का कहना है कि घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाए और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।