{"_id":"61a907d07b42f17084549d71","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23036002","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के लिए 40 छात्रों को परीक्षा देने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस के लिए 40 छात्रों को परीक्षा देने रोका
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते मेडिकल कॉलेज के छात्र। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस के लिए 40 छात्रों को परीक्षा देने रोका
हापुड़। पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रहे 40 छात्रों को फीस जमा न करने पर परीक्षा देने से रोक दिया। जबकि छात्रों ने दावा किया कि इस वर्ष की पूरी फीस जमा कर चुके हैं। प्रबंधन पर एडवांस में दूसरे वर्ष की फीस मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
कलक्ट्रेट पर हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि वह जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इस वर्ष की पूरी फीस वह पहले ही जमा कर चुके हैं। बुधवार को पहली परीक्षा थी, कॉलेज ने अचानक दूसरे वर्ष की पूरी फीस जमा करने का दबाव बना दिया, जबकि अभी वह पहले ही वर्ष में हैं।
बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंचे तो फीस जमा न करने पर उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया। छात्रों ने इसका विरोध किया तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रस्ता दिखा दिया। इसके विरोध में छात्र जिला मुख्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। छात्रों ने बताया कि पहले साल की भी उनसे करीब 90 हजार रुपये तक फीस वसूली गई है।
विज्ञापन
छात्रों के हंगामे पर डीएम ने संज्ञान लिया। कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर, छात्रों को परेशान न करने की चेतावनी दी। दोपहर बाद छात्र कॉलेज में लौटे।
हंगामा करने वालों में विनीत, मनीष शर्मा, परमेंद्र चौधरी, धर्मेश, सोनू सैनी, अमित, जितेंद्र, रहमी, सोनिया, दिपांशी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
कॉलेज प्रबंधन का वर्जन --