{"_id":"61a26d539618ca70617e5adf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230083397","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण लंबी दूरी की पांच ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण लंबी दूरी की पांच ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण लंबी दूरी की पांच ट्रेनें होंगी रद्द
हापुड़। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक दिसंबर से अगले तीन माह तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों को कोहरा के कारण रद्द करने का फैसला किया है।
सर्दी में कोहरा दस्तक दे चुका है। आने वाले दिनों में और घना कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। ऐसे में ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने में 15 से 20 घंटे तक लेट हो जाती हैं। लंबे रूट की ट्रेनों को तत्काल रद्द नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इन ट्रेनों में महीनों पहले से रिजर्वेशन शुरू हो जाते हैं। इसलिए प्रतिवर्ष रेलवे प्रशासन कुछ ट्रेनों को रद्द कर देता है।
05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किया गया है। जबकि वापसी की 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस चार दिसंबर से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04674 अमृतसर से जयनगर चलने वाली शहीद एक्सप्रेस को तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक, वहीं, जयनगर से अमृतर तक चलने वाली शहीद एक्सप्रेस को चार दिंसबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ-मेरठ सिटी इंटरसिटी का भी दो दिसंबर से एक मार्च तक और 01818 मेरठ सिटी-लखनऊ जाने वाली राज्यरानी के संचालन को रद्द कर दिया गया है। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के फेर को भी कम कर दिया गया है। इस ट्रेन को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक एक दिन छोड़कर चलाया जाएगा।
कुछ पैसेंजर ट्रेनों का भी रुक सकता है संचालन
गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का भी जल्द संचालन रद्द किया जा सकता है। इन ट्रेनों में जिले से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इनमें से अधिकतर नौकरीपेशा लोग हैं, जो ट्रेनों का संचालन बंद होने से काफी प्रभावित होंगे। ऐसे में यात्रियों को गाजियाबाद तक जाने के लिए बस या अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
----
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि कोहरा पडने पर ट्रेनों का संचालन सही प्रकार से होता रहे इसके लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन को रद्द कर दिया है। मार्च में इन ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू हो जाएगा।