फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पहले डोज से वंचित लोगों को तीन दिन में टीका लगना चुनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल में टीकाकरण करते कर्मचारी - फोटो : HAPUR
तीन दिन में 2 लाख लोगों को पहला टीका लगाने की चुनौती
विज्ञापन

हापुड़। जिले में पहले डोज से वंचित करीब 2 लाख लोगों को तीन दिन में टीका लगाना चुनौती साबित होगा। पिछले दो सप्ताह में टीकाकरण की संख्या में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन दस से 11 हजार लोग ही टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। अब कॉलेजों में भी बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं रात में भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 18 साल से ऊपर के 10.98 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इसमें करीब डेढ़ लाख लोग बाहर भी रहते हैं या फिर शुरूआत में ही बाहर जाकर टीका लगवा चुके हैं। इन लोगों को छोड़कर करीब 9.50 लाख लोगों को टीके के लिए चिन्हित किया गया था। इसमें अभी तक सिर्फ 7.54 लाख को ही पहला टीका लगा है।
विज्ञापन

शासन से स्वास्थ्य विभाग को 30 नवंबर तक 18 साल से ऊपर की शत प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाने के आदेश मिले हैं। दो सप्ताह पहले यह आदेश आए थे, जिसके बाद टीकाकरण को राशन से जोड़ दिया गया। बात राशन पर आयी तो बूथों पर लंबी लाइन फिर से लगने लगीं। लेकिन अभी भी करीब 1.94 लाख लोग पहले डोज से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसवी कॉलेज में सोमवार को बनेगा बूथ
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सोमवार को बूथ बनेगा। विभाग ने कॉलेज से सहयोग मांगा है, छात्र इस बूथ पर टीकाकरण करा सकेंगे। लक्ष्य पाने को लेकर यह कवायद की गई है।
रात में भी टीकाकरण शुरू
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को गति देने के लिए रात में भी टीकाकरण शुरू करा दिया गया है। इसके लिए जिन सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधा है, वहां बूथ बनाए गए हैं। रात में नौकरी आदि करने वाले लोग टीकाकरण करा सकेंगे।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण----1,11,0419
पहला डोज------754685
दूसरा डोज------355734
जल्द लगवाएं टीका
जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है, जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। समय पूरा होने पर दूसरा टीका भी अवश्य लगवाया जाए।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed