फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले की हवा में फिर घुला जहर, 420 पहुंचा एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुलंदशहर रोड पर उड़ती घूल संवाद - फोटो : HAPUR
जिले की हवा में फिर घुला जहर, 420 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण और वातावरण में छाए स्मॉग के कारण शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 420 दर्ज किया गया। अस्पतालों में आंखों और गले में शिकायत वाले 125 मरीज अस्पताल पहुंचे।
बृहस्पतिवार देर रात सड़कों पर हल्का कोहरा रहा। कोहरे की दस्तक के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। स्थिति यह रही कि एक्यूआई चार सौ से ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 420 तक पहुंच गया। स्मॉग के कारण सड़कों पर अधिक दूरी तक देख पाना संभव नहीं था।
विज्ञापन

प्रदूषण से 20 प्रतिशत बढ़े आंखों के मरीज
पिछले दो तीन दिन राहत के बाद अब प्रदूषण ने लोगों की फिर से परेशानी बढ़ा दी है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ दुष्यंत बंसल ने बताया बीस प्रतिशत रोगी आंखों में प्रदूषण से होने वाली दिक्कत को लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सांस रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सभी मॉस्क लगाएं और जरूरी काम से ही बाहर निकलें। जिस स्तर पर शहर में एक्यूआई चल रहा है वह गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से बढ़ी दिक्कत
मौसम वैज्ञानिक डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि कोहरे की दस्तक और मौसम में ठंडक से वातावरण में नमी बढ़ी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि दो दिन से प्रदूषण से हवा की सेहत खराब हुई है।
बरतें सावधानी
ऐसी परिस्थितियों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद रखें। बीमार लोग घरों से बाहर न निकले, सामान्य लोग भी मास्क पहनकर बाहर निकलें। घर के आसपास पानी का छिड़काव करें। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
सिस्टम की लापरवाही पड़ रही भारी
ग्रामीण क्षेत्रों में कोल्हुओं की चिमनियां काली धुआं छोड़ रही हैं। जगह जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ फैक्टरियां भी नियम विरुद्ध चल रही हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

---
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा जो भी कदम उठाने की आवश्यकता है उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।-श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed