{"_id":"61a11d31b73aba55492b13cc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2300288160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल शॉप पर एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल शॉप पर एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल शॉप पर एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले पकड़े
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ठेकों और मॉडल शॉप पर एटीएम के क्लोन बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 हजार की नकदी, एक लैपटाप, छह मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, दो एटीएम कार्ड स्कैनर डिवाइस, दो डाटा केबल ओर एक पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन बरामद हुई है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी बृजेश कुमार ने कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि तीन सितंबर को वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित मॉडल शॉप से शराब खरीदने के लिए गया था। उसने भुगतान एटीएम कार्ड से किया था। मॉडल शॉप के सेल्समैन ने उसके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से करीब तीस हजार रुपये निकाल लिए थे। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस ने मॉडल शॉप के सेल्समैन जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगरा फिजा निवासी राजेश, खाना बिलसंड़ा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी नीरज, हरदोई क्षेत्र के थाना टडियावां क्षेत्र के गांव उनौती निवासी मनोज पाल व गौतमुबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के मेवों की चौपाल गौतमपुरी निवासी आदिल की तलाश शुरू कर दी थी। थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चारों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।
------
ग्राहक को नहीं लगती थी भनक
गिरोह का मास्टर माइंड आदिल है। शातिरों ने बाबूगढ़ स्थित मॉडल शॉप पर लोगों को ठगने का यह प्लान बनाया था। आदिल ने एटीएम कार्ड स्कैनर डिवाइस उपलब्ध कराई थी। इन डिवाइसों में एटीएम कार्ड की जानकारी के जरिए महज दो मिनट में एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार हो जाता था। इसके लिए वह लैपटॉप पर एक साफ्टवेयर का प्रयोग करते थे। यह सब उसने हरियाणा के पलवल निवासी यूनुस से सीखा था। अभी तक आरोपी सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। शराब के नशे में लोगों के होने का फायदा भी उठाते थे। इस गिरोह में राजेश, मनोज पाल व नीरज मॉडल शॉप पर सेल्समैन की नौकरी करते थे। ये तीनों ही ग्राहकों का सारा डाटा एटीएम कार्ड स्कैनर डिवाइस में कापी कर लेते थे। इतना हीं नहीं ग्राहक का पिन कोड भी पता कर लेते थे। इसके बाद डिवाइस के डाटा व पिन कोड नंबर के जरिए आदिल लोगों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था।