{"_id":"619e7bafeb0035345f30be8d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229913088","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों ने किया युवती के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों ने किया युवती के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा करने का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में घर के बाहर से युवती को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। युवती की चीख सुनकर लोगाें का आता देख बाइक सवार युवक फरार हो गए। लोगों ने दो युवकों का पीछा भी किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि पिछले काफी समय से दो युवक बाइक से उसका पीछा कर रहे हैं। युवकों ने कई बार रास्ते में उस पर अश्लील टिप्पणी की गई, जिसका उसने विरोध भी किया था। बावजूद इसके आरोपी लगातार उसे परेशान करते आ रहे हैं। इन युवकों ने कुछ दिन पहले उसे घर से उठा लेने की धमकी दी भी दी थी। आरोप है कि बुधवार देर शाम वह घर के बाहर खड़ी थी। तभी बाइक सवार दोनों युवक वहां पहुंचे और जबरन हाथ खींचकर बाइक पर बैठाने की कोशिश की। तभी उसने शोर मचा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। इसके बाद कुछ लोगों ने बाइक का पीछा किया लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का पता चल सके।