फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क पर पी रहे शराब, 25 पहुंचे हवालात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोतवाली में पकड़े गए शराब पीने के आरोपी - फोटो : HAPUR
सड़क पर पी रहे शराब, 25 पहुंचे हवालात
विज्ञापन

हापुड़। शहर की सड़क दिन ढलते ही मयखाना बन जाती हैं। दुकानों और ठेलों पर खुलेआम शराब का सेवन होता है। ऐसी शिकायतें मिलने पर पुलिस ने देर शाम अभियान चलाकर करीब 25 युवकों को हिरासत में लिया है। इन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया है।

सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह पहले दिल्ली रोड पर पहुंचे। यहां कई स्थानों पर युवक ठेलों के आसपास शराब का सेवन कर रहे थे। इन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद मेरठ रोड पर अभी अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर 25 से अधिक युवक हैं, जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ठेला संचालकों को चेतावनी दी गई कि यहां शराब का सेवन कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed