{"_id":"619e69f4d5fb354e8b5bb43a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2299060200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोलर लाइटों से जगमगाएंगे गांव के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोलर लाइटों से जगमगाएंगे गांव के बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर लाइटों से जगमगाएंगे गांव के बाजार
हापुड़। जिले के 140 ग्राम पंचायतों के बाजार सोलर लाइटों से रोशन होंगे। यूपीनेडा द्वारा ये सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। विधायकों और सांसदों से प्रस्ताव लेकर संबंधित ब्लॉक को भेज दिए गए हैं।
यूपी नेडा के उपनिदेशक प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में सोलर लाइटें लगवाने की योजना है। हापुड़ जनपद के 140 गांवों में लाइट लगवाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। सांसद और विधायक द्वारा प्रस्ताव लेकर प्रस्तावों को संबंधित ब्लॉकों को भेज दिया गया है। इन प्रस्तावों की खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद लाइट लगवाई जाएंगी। इस कार्य में करीब 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। गांवों में इन लाइटों का काफी दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। दरअसल, बाजारों में देर शाम तक पैंठ आदि लगती हैं, ऐसे में इन लाइटों से काफी राहत मिलेगी।