{"_id":"619a9cf5c5488861ae7acd9b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2297422150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हॉल में एक के बाद एक फटे तीन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हॉल में एक के बाद एक फटे तीन सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक्वेट हॉल में एक के बाद एक फटे तीन सिलिंडर
हापुड़। नगर के चंडी रोड स्थित राजमहल बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कुछ लोग बैंक्वेट हॉल के ऊपर बने कमरों में फंस गए। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने रेस्क्यू सभी को बाहर निकाला। सिलिंडर में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बैंक्वेट हॉल में पन्नापुरी निवासी एक युवक की शादी थी। शाम के समय बरात आई और धूमधाम से शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं। इसी दौरान खाने की एक स्टॉल पर लगा घरेलू सिलिंडर फट गया। सिलिंडर से फैली आग ने आसपास के दूसरे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। आग से एक के बाद एक तीन सिलिंडर फटे। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।
चार किलोमीटर दूर तक पहुंची तेज आवाज
बैंक्वेट हॉल में एक के बाद एक फटे चार सिलिंडर की तेज आवाज नगर के करीब चार किलोमीटर दूर तक पहुंची। तेज आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र के लोग घरों के बाहर एकत्र हो गए। इतनी ही देर में लोगों ने आग की लपटे आसमान में उठती देखीं और लोग बैंक्वेट हॉल तक पहुंचने लगे।
विज्ञापन
दो मिनट में तीन गाड़ियों के साथ पहुंचा दमकल विभाग
बैंक्वेट हॉल में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोंकर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। दो मिनट में टीम मौके पहुंचकर अपना कार्य करने में जुट गई थी। टीम में विजेंद्र, नरेंद्र, उत्तम और गाड़ी चालक मनवीर शामिल थे। उनकी सजगता ने मौके से करीब 15 लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया।
क्या कहते हैं अधिकारी
बैंक्वेट हॉल संचालक के कार्य में कुछ खामियां देखने को मिली हैं। इससे पहले भी संचालक को नोटिस जारी किया गया था। क्योंकि यह दमकल विभाग के मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। - मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
आग किन कारणों से लगी इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। - सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी