{"_id":"619a9ad449e56d492a6bf898","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229742169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के सात संदिग्ध सैंपल मिले, एलाइजा टेस्ट को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के सात संदिग्ध सैंपल मिले, एलाइजा टेस्ट को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के सात मरीजों के सैंपल जांच को भेजे
हापुड़। जिले में डेंगू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिनका एलाइजा टेस्ट होगा। 230 लोग अब तक इस रोग की चपेट में आए हैं। जिसमें एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है।
कोरोना महामारी के कारण बीते साल डेंगू का असर काफी कम था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस बार भी डेंगू को लेकर गंभीर नहीं थे। लेकिन इस साल डेंगू ने बीते पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 230 मरीज डेंगू से पीड़ित हुए। हालांकि इससे कहीं अधिक मरीज निजी लैब की पुष्टि में बीमार मिले। लेकिन उनका एलाइजा टेस्ट नहीं हो सका, जिसके चलते वह स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो सके। निजी लैबों ने रविवार को सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग को सौंपे। एनएस जांच में यह लोग संदिग्ध मिले थे। विभाग द्वारा इन सैंपल की एलाइजा जांच कराई जाएगी। सीएमओ डा. रेखा शर्मा का कहना है कि डेंगू के मरीजों की पूरी निगरानी की जा रही है, अब डेंगू का असर काफी कम हो गया है। घरों के आस पास स्वच्छता बनाएं रखें, जलभराव न होने दें।