फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दूसरा टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दूसरा टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह
विज्ञापन

हापुड़। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। बूथों पर पहला डोज लगवाने वालों से ज्यादा दूसरे डोज के लिए लोग पहुंच रहे हैं। रोजाना औसतन 3600 से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगाया जा रहा है। अब तक 3.20 लाख लोग दोनों टीके लगवा चुके हैं। रविवार को भी बूथों पर 6500 लोगों का टीकाकरण हुआ।
जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। 18 साल से ऊपर की 9.50 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक 10 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। जिसमें पहला टीका 7.15 लाख लोगों को लगाया गया। दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान थे। इसके लिए अनेकों अभियान भी चलाए गए। लेकिन अब दूसरे टीके के लिए लोग घरों से निकलने लगे हैं। यही कारण है कि बूथों पर इन दिनों पहली डोज से ज्यादा दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा मिल रही है। बीते एक सप्ताह पर गौर करें तो रोजाना औसतन 3600 लोगों को दूसरा टीका लगा है, जबकि पहला टीका सिर्फ 2800 लोगों को ही लगा है।
विज्ञापन

दोनों टीके लगवाएं
कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवाए जाने आवश्यक हैं। दोनों डोज लेने से शरीर में अच्छे एंटीबॉडी बनते हैं, जो कोरोना से लड़ने में सक्षम होते हैं। अब बूथों पर दूसरे टीके के लिए संख्या बढ़ी है। - डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed