फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकली चांदी के गहने बेचकर ठगी करने वाली चार महिलाएं पकड़ीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नकली चांदी के गहने बेचकर ठगी करने वाली चार महिलाएं पकड़ीं
विज्ञापन

हापुड़। कम दाम में का झांसा दे लोगों को नकली चांदी के आभूषण बेचने वाली महिलाओं के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ढाई किलो नकली चांदी के आभूषणों के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं गंगा गढ़ मेले में भोले भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए जा रही थीं। लेकिन रास्ते में पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें दबोच लिया।

सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि देहात पुलिस ततारपुर बाइपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच चार संदिग्ध महिलाएं पुलिस को जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रोककर महिलाओं की तलाशी की तो उनके पास नकली चांदी के आभूषण मिले। सख्ती से पूछताछ पर महिलाओं ने बताया कि वे मेलों में जाकर लोगों को पॉलिश किए नकली आभूषण बेचा करती हैं। लोग सस्ते के लालच में इन आभूषणों को खरीद लेते थे। महिलाओं की पहचान लीलावती, सुनीता, मीनाक्षी और माया निवासी शिवनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इसी के प्रकार के मेलों में लोगों को अपना शिकार बनाती थीं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed