{"_id":"618978c2f71dec38a0610dc6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2290279144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से स्टॉफ नदारद, ग्राहकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से स्टॉफ नदारद, ग्राहकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से स्टॉफ नदारद, ग्राहकों का हंगामा
हापुड़। दिवाली के अवकाश के बाद भी बैंकों का स्टॉफ ड्यूटी पर नहीं लौटा। सोमवार को बैंकों में काउंटर खाली पड़े रहे। इसके विरोध में ग्राहकों ने गढ़ रोड स्थित बैंक की शाखा में हंगामा किया। प्रबंधकों को कैश काउंटर संभालने पड़े, कई बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड तक भी उपस्थित नहीं रहे।
बैंकों में चार दिन से अवकाश था, ऐसे में ग्राहक अपने कार्य निपटाने के लिए परेशान थे। सोमवार को बैंक खुलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक विभिन्न शाखाओं पर पहुंच गए। लेकिन अधिकांश बैंकों में 60 प्रतिशत तक स्टाफ अनुपस्थित रहा। गढ़ रोड स्थित एसबीआई बैंक में इस पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता पर बैंक शाखा के प्रबंधक सत्यवीर सिंह ने कैश काउंटर की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि बैंक में सात कर्मचारियों का स्टॉफ है, लेकिन इसमें चार कर्मी अवकाश पर हैं। उन्हें लगाकर सिर्फ तीन का ही स्टॉफ बचा है। अन्य बैंकों में भी इसी तरह के हालात बने रहे। उधर सोमवार को भी एटीएम सेवा बदहाल रही। ग्राहकों नकदी के लिए इधर उधर भटकते रहे। बहुत से ग्राहकों को समय से बैंक में काम नहीं होने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।