फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, 20 करोड़ का हुआ कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धनतेरस के दिन कसेरठ बाजार में बर्तन की दुकान पर बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : HAPUR
धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, 20 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

हापुड़। महंगाई के शोर के बीच धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। अनुमान के मुताबिक करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की खूब बिक्री हुई वहीं ऑटोमोेबाइल शोरूमों पर भी दो पहिया के अलावा चार पहिया वाहनों की डिलीवरी हुई।
शहर का कसेरठ बाजार धनतेरस को लेकर सुबह से ही तैयार था। व्यापारियों ने काफी तैयारियां की हुई थी। सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार में पहुंचनी शुरू हो गई। लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से बर्तन खरीदे। इसके अलावा रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम पर भी देर रात तक काफी चहल पहल दिखी। लोगों ने कपड़ों की जमकर खरीदाी की। जीएसटी और मंदी का शिकार फर्नीचर बाजार में भी रौनक लौट आई। सोफा सेट, डबल बेड, कुर्सियां, डाइनिंग टेबल खरीदी गईं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स सामान की जमकर हुई बिक्री
सूरी इलेक्ट्रानिक्स के संचालक जगदीश सूरी ने बताया कि खरीदारी में करीब 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं रेलवे रोड स्थित एलजी शोरूम के संचालक वरुण ने बताया कि एलईडी, फ्रीज, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, फूड प्रोसेसर की सबसे ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना चांदी खरीदकर निभाई परंपरा
धनतेरस पर सराफा बाजार में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के खरीदकर परंपरा निभाई। वहीं पहले से ही एडवांस बुकिंग करवाने वालों ने ज्वैलरी खरीदी। गहने व सिक्कों के अलावा चांदी के लक्ष्मी गणेश, चरण पादुका, चांदी के नोट आदि की खरीदारी की।

500 वाहनों की हुई डिलीवरी
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी जमकर धनवर्षा हुई। आंकड़ों के अनुसार जिले के सभी शोरूमों पर लगभग एक हजार दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिलीवरी होनी थी। लेकिन कुछ लोगों ने डिलीवरी दिवाली पर लेने का निर्णय किया। जिसके चलते लगभग 500 वाहनों की ही डिलीवरी हो पाई। इस बार बैटरी से चलने वाली स्कूटी की भी काफी डिमांड रही। इसके अलावा मोबाइल, लेपटॉप, आदि भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed