फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

केदारनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री, भाजपाई करेंगे जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा पदाधिकारी सुनील बंसल । संवाद - फोटो : HAPUR
केेदारनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री, भाजपाई करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से ठीक एक दिन बाद पांच नवंबर को केदारनाथ के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे और गली मोहल्लों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान शहर के बड़े शिवालयों में पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखेंगे। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को दिल्ली सरकार अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसी दिन प्रतिमा को दिल्ली से बनारस ले जाने के लिए अन्नपूर्णा यात्रा की शुरूआत होगी। दिल्ली से नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद होते हुए 15 नवंबर को बनारस पहुंचेगी। यात्रा जिन जिलों से होकर निकलेंगी। वहां पूजा अर्चना में समाज को जोडने का काम किया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा और भाजयुमो की एक टीम बनाई जाए।
विज्ञापन

सुनील बंसल ने कहा कि दीपावली पर घर घर राम मंदिर के दीपक जलेंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ में पडने वाले घरों में राम मंदिर के दीपक जलवाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed