{"_id":"61730dbc59b0c673aa5e2a5e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2281718186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेले में बनेंगे तीन नए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेले में बनेंगे तीन नए थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा मेले में बनेंगे तीन नए थाने
हापुड़। गढ़ गंगा मेले के लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने मेले में सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान बनाने का काम शुरू कर दिया है। मेले में तीन नए थाने भी बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में कुल 24 थाने होंगे। सेक्टर और जोनल व्यवस्था भी लागू होगी। एसपी ने दो दिन में कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दो साल तक गढ़ मेला आयोजित नहीं हो पाया। इसलिए पुरानी व्यवस्थाओं को देखकर नई व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से बैठकर कर इस मेले की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मेले में तीन नए थाने की योजना बनाई जा रही है। क्योंकि पिछले दो सालों में यहां पर 21 थाने बनाए गए थे। इसके अलावा मेले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल टीमों का गठन किया जाएगा। जो जुआ, शराब, शस्त्र और भैंसा दौड़ रोकने का काम करेंगी।