फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौ प्रदेशों में मिठास घोलने को तैयार हापुड़ का गुड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मंडी में नये गुड़ को रखते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HAPUR
नौ प्रदेशों में मिठास घोलने को तैयार हापुड़ का गुड़
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू हो गई है। रोजाना 2250 क्विंटल गुड़ बाहर से आ रहा है। इस बार रेट भी पिछले साल के मुकालबे 500 रुपये/क्विंटल अधिक है। यहां से चार जिलों से गुड़ की सप्लाई होती है। कोरोना काल में गुड़ की डिमांड काफी बढ़ी है। वर्तमान में मंडी में 2950 रुपये/क्विंटल गुड़ बिक रहा है।
मुजफ्फरनगर के बाद हापुड़ की गुड़ मंडी देश की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार है। कोरोना महामारी के बाद से अचानक गुड़ की डिमांड बढ़ी है। क्योंकि इसे आयुर्वेद का खजाना भी माना जाता है। शहर, ग्रामीण अंचल में लोग गुड़ खाना पंसद करते हैं।
विज्ञापन

इन राज्यों में हो रही सप्लाई
हापुड़ मंडी के गुड़ की काफी डिमांड है, इन दिनों असम, बिहार, बंगाल, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड में गुड़ की सप्लाई हो रही है। इन राज्यों से मिलने वाली डिमांड आढ़ती पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जनपदों से आ रहा गुड़
हापुड़ की मंडी में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा से गुड़ आता है। सबसे अधिक गुड़ का उत्पादन मेरठ के गांव पांची, कुचेसर रोड चौपला पर होता है। यहां करीब 30 क्रेशर हैं, जिनमें गुड़ तैयार होता है।
क्रेशरों पर गन्ने का रेट 280 रुपये क्विंटल
क्रेशरों पर गन्ने का रेट 280 रुपये/क्विंटल तक है। जबकि शासन ने 350 रुपये/क्विंटल रेट घोषित किया है। मिल चालू होने पर अभी समय बाकी है, हालांकि क्रेशर पर किसानों को नकद पैसा मिल जाता है। जबकि शुगर मिल पर सालों तक उनका भुगतान अटका रहता है।
4500 क्विंटल तक चल रही डिमांड
गुड़ की डिमांड इस बार जबरदस्त है, विभिन्न प्रदेशों से करीब 4500 क्विंटल गुड़ की डिमांड रोज मिल रही है। लेकिन आपूर्ति अभी 2250 क्विंटल तक ही हो रही है। इस बार रेट भी अच्छे हैं, किसानों को इसका लाभ मिलेगा। - संजीव कुमार, अध्यक्ष-गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी।--फोटो संख्या--08

किसानों को मिल रहे बेहतर दाम
गुड़ का दाम इस बार अच्छा है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। रोजाना 15 गाड़ी गुड़ की आ रही है, जो धीरे धीरे बढ़ रही है। कोरोना काल में गुड़ के बाजार को राहत मिली है। - विरेंद्र कुमार, आढ़ती।-फोटो संख्या--07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed