फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एडेड कॉलेजों में सिर्फ 522 सीटें शेष, अंतिम दिन हुए 133 दाखिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एडेड कॉलेजों में सिर्फ 522 सीटें
विज्ञापन

शेष, अंतिम दिन हुए 133 दाखिले
हापुड़। सीसीएसयू से जारी स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की दूसरी मेरिट के अंतिम दिन 133 छात्रों ने प्रवेश लिया। एसएसवी और एकेपी पीजी कॉलेज में सिर्फ 522 सीटें ही शेष बची हैं, ऐसे में तीसरी मेरिट की उम्मीद कम हैं। ओपन मेरिट जारी की जा सकती है। कम अंक वाले छात्रों की धड़कने बढ़ी हुई हैं, क्योंकि अभी तक दोनों मेरिट 60 फीसदी से ऊपर हैं।
एडेड कॉलेजों में प्रवेश पाना छात्रों की पहली पसंद बनी है। यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होने से छात्रों को प्रमोट किया गया था। इसके चलते स्नातक में प्रवेश के हकदार हजारों छात्र हैं। सीसीएसयू के कॉलेजों की मेरिट भले ही इतनी ऊंची नहीं रही, लेकिन डीयू में 90 फीसदी से ऊपर वालों को ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन

बहरहाल, रेगूलर कक्षाओं में प्रवेश को लेकर छात्रों में मारामारी मची हुई है। शुक्रवार को दूसरी मेरिट में चयनित छात्रों के पास प्रवेश का अंतिम मौका था। एसएसवी पीजी कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं में 91 और एकेपी पीजी कॉलेज में 44 छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कॉलेजों में सीटों की स्थिति-
एसएसवी पीजी कॉलेज---
कक्षा भरी सीट खाली सीट
बीए 400 232
बी.कॉम 272 48
बीएससी गणित 112 48
बीएससी बॉयो 59 21
----
एकेपी पीजी कॉलेज---
बीए----- 280 200
---
-छात्रों को दी जा रही बेहतर सुविधाएं-
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था भी कराई गई है। -डॉ रेनू बाला, प्राचार्या एसएसवी पीजी कॉलेज।

-छात्राओं की पसंद बना है एकेपी-
एकेपी पीजी कॉलेज छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है। दूसरी मेरिट के प्रवेश पूरे हो गए हैं। सीसीएसयू से जारी होने वाली मेरिट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।- डॉ. विभा भारद्वाज, प्राचार्या एकेपी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed