{"_id":"615363788ebc3edadf304057","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd226777068","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लाइनमैन ने काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर लाइनमैन ने काटा कनेक्शन
विज्ञापन

हापुड़। गांव भमैड़ा निवासी एक महिला ने विद्युत निगम के लाइनमैन पर सुविधा शुल्क न देने पर घर की आपूर्ति काटने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
हुमा परवीन ने बताया कि सात सितंबर को उसके घर पर बिजली के केबिल में आग लग गई थी। जिसकी सूचना निगम को दी गई, लाइनमैन ने 8 सितंबर को पहुंचकर केबिल बदल दिया। लेकिन कटे स्थान पर कोई टैप नहीं लगाई, इसके अगले दिन लाइनमैन फिर से आया और केबिल कटा होने की बात कहते हुए एफआईआर की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि उसका पूरा बिल जमा है, फिर भी उससे लाइनमैन पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांग रहा था। इसकी शिकायत एसडीओ कार्यालय में की लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 27 सितंबर को लाइनमैन तीन लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और केबिल उतार लाया। जिससे उसके घर की आपूर्ति गुल हो गई है।