{"_id":"61535a528ebc3e61ec56ed6d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2267756108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो और चार टायफॉयड के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो और चार टायफॉयड के मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के दो और चार टायफॉयड के मरीज मिले
हापुड़। जिले में मंगलवार को टायफॉयड के चार मरीज मिले जबकि दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं कोरोना जांच के लिए 17 बच्चों व डेंगू के आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।
जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 60 टीमेें लार्वा खोजने के लिए अभियान चला रही हैं। लेकिन इसके बाद भी डेंगू, टायफॉयड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को सीएचसी में टायफॉयड के 17 संदिग्ध लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इन्हें पिछले दस दिन से बुखार था। हालांकि जांच में चार लोगों में इसकी पुष्टि हुई जिसमें एक बच्चा भी शामिल था।
मलेरिया की जांच रिपोर्ट निगेटिव
बुखार से पीड़ित 23 मरीजों के मलेरिया की जांच भी गढ़ रोड सीएचसी में की गई। लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आए। जिले में बीते डेढ़ महीने से मलेरिया के रोगी नहीं मिले हैं, अब तक इनकी संख्या 20 है।
विज्ञापन
850 लोगों की रोज हो रही कोविड जांच
जिले में रोजाना 850 लोगों की कोविड जांच हो रही है। राहत की बात है कि बीते दो सप्ताह से एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। हालांकि बुखार से पीड़ित 17 बच्चों की कोरोना जांच के लिए सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं।
ओपीडी में 1103 मरीज, 59 को बुखार
गढ़ रोड सीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को 1103 मरीज पहुंचे। इनमें 59 को बुखार मिला। एक मरीज को भर्ती कराया गया, जबकि चार डेंगू के संदिग्ध मरीज आए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव थी।
मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार
बुखार के मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सकों को निर्देशित कर दिया गया है। दवाओं की पर्याप्त मात्रा है, मरीजों को परेशानी नहीं होगी। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।