{"_id":"614e244a8ebc3efad53a5b82","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2265290198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
हापुड़। नगर के मोहल्ला चैनापुरी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव शुक्रवार देर शाम हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव साबदीपुर के जंगल में ईंख के खेत में मिला। जबकि कुछ दूर से ही ई-रिक्शा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के दो दोस्तों ने ही आपसी विवाद में उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी निवासी दिलदार (15) ई- रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम को उसकी गुमशुदगी देहात थाने में दर्ज की गई। शुक्रवार देर शाम हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव साबदीपुर में एक किशोर का शव गन्ने के खेत में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दिलशाद के रूप में करते हुए परिजनों को सूचना दी।
पुलिस को जांच में पता चला कि दिलशाद को उसके ही दो दोस्त शाम के गांव साबदीपुर में कुछ सामान लेने के लिए ई-रिक्शा के साथ लेकर आए थे। यहां मारपीट के बाद उसकी ई-रिक्शा में लगी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों की दिलशाद से मारपीट हुई थी, इसके बाद समझौता हो गया। बदला लेने के लिए दोनों ने ही उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।