फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बावरिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच लाख के जेवर बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बावरिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच लाख के जेवर बरामद
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने करीब नौ माह पहले सराफ की दुकान में चोरी करने वाले बावरिया गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक बाइक, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ पिलखुवा तेजवीर सिंह ने बताया कि जनवरी माह में मोहल्ला भीमनगर निवासी मुकेश की दुकान से कुछ चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर व एसओजी प्रभारी नसीम खान को सूचना मिली कि बावरिया गिरोह के दो सदस्य चोरी के माल को बेचने की फिराक में हापुड़ से गढ़ ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि इसी गिरोह के लोगों ने भीमनगर के सराफ की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इनकी पहचान पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी राजीव व बिरजू के रूप में हुई। जबकि उनके दो और साथी कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर नंगौला निवासी रिंकू और रितू हैं। इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन में घूमकर करते थे रेकी, रात में देते थे घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुछ और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरोह के रूप में कार्य करते हुए ये आरोपी पहले दिन में जगह जगह घूमकर रेकी करते थे और इसके बाद रात में घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। इनके द्वारा पूर्व में और भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। गिरोह के सभी सदस्य चोरी में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed