फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला कांग्रेसियों का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस की पदाधिकारी। - फोटो : HAPUR
महिला कांग्रेसियों का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। रसोई गैस और पैट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में रविवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इससे पहले महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें विगत सात साल में दोगुनी से ज्यादा हो गई हैं। इससे आम आदमी रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गृहिणियों पर पड़ा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की, वह अपने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाएं और महिलाओं को जागरूक करें। कमेटी की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा ने कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीति के चलते खाद्य तेल से लेकर खाने-पीने की सभी चीजें महंगी हो गई हैं। नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने बेरोजगारी को लेकर कहा कि आज प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर प्रदेश सरकार उन्हें सिर्फ लाठियां खिला रही हैं। बैठक के बाद महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा के नेतृत्व में र्स्ग आश्रम रोड पर ही प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की आम जनता को महंगाई से जल्द निजात दिलाने की मांग की। वहीं बैठक में डॉ. पुष्पा वर्मा, सुषमा तोमर, द्रोपदी, कंचन आदि महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, दिनेश चंद शर्मा, राधा रानी, मीनू शर्मा, नीतू, कमलेश, मधु, सुनीता, कंचन, कृष्णा, शीला, रेखा, सीमा, बाला, रजनी शर्मा, सविता गौतम, विलक्षणा, कुसुमलता, गौरव गर्ग आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed