फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

80 मिमी बारिश, तीन घंटे सड़कें लबालब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश के बाद गोल मार्केट में भरा पानी। - फोटो : HAPUR
80 मिमी बारिश, तीन घंटे सड़कें लबालब
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से लेकर कच्चे रास्ते पानी में डूूब गए। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से राहगीर व वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब सात बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
उसके बाद करीब 11 बजे के आसपास फिर से बारिश होनी शुरू हो गई। शाम तक कभी तेज को कभी हल्की बारिश होती रही। जिले में करीब 80 एमएम बारिश दर्ज की गई।
दिनभर हुई बारिश से शहर में नीचे स्थानों पर जलभराव भी हो गया। गढ़ रोड फ्लाईओवर, मेरठ रोड आवास विकास रेलवे पुल, निजामपुर फ्लाईओवर के आसपास, मोदीनगर रोड, अपना घर कॉलोनी गेट पर जलभराव से पेरशानी हुई। इसके अलावा मोहल्ला अर्जन नगर दिल्ली रोड, चमरी, लज्जापुरी, आदर्शनगर कॉलोनी, देवलोक कॉलोनी, बुलंदशहर रेाड पर फिरोज बिल्डिंग के आसपास की गलियां, स्वर्ग आश्रम के रोड के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

किसानों के खिले चेहरे
दो दिन से हो रही बारिश के चलते किसान काफी खुश दिखे। किसानों ने धान की फसल के लिए बारिश को बहुत ही लाभदायक बताया। तुमरैल के किसान ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि बारिश से धान की फसल को नहर, नलकूप की सिंचाई से भी जयादा फायदा मिलता है। बारिश का पानी पौध पर पूरी तरह से गिरता है। रिमझिम बारिश से पौध को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। जिससे पौधे पर अच्छा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमा हुआ ट्रैफिक, जाम में फंसे लोग
बारिश के चलते शहर से गुजरने वाला ट्रैफिक भी धीमा हो गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम जैसे हालात रहे। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, दिल्ली रोड, गढ़ रेाड पर वाहनों की लंबी लाइन नजर आई। दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक डिग्री गिरा तापमान
मंगलवार को बारिश होने से तापमान भी गिर गया। मंगलवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को तापमान एक डिग्री गिर गया और 28 डिग्री दर्ज किया गया।

केवीके बाबूगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डा. हंसराज सिंह का कहना है कि हापुड़ में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। बुधवार को करीब 80 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार से मौसम साफ रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed