{"_id":"612e73198ebc3e7a137f1b7d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2250878112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य नगर में बीज व्यापारी पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य नगर में बीज व्यापारी पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य नगर में बीज व्यापारी पर चाकू से हमला
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में सोमवार देर रात एक युवा बीज व्यापारी पर करीब दस नकाबपोश युवकों ने हमला बोल दिया। चाकू से किए हमले में युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला आर्य नगर निवासी अभिषेक त्यागी उर्फ हनी की गढ़ रोड पर बीज की दुकान है। सोमवार की रात वह जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर घूमने गया था। रात करीब 11 बजे वह मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस घर आ रहा था। जब वह आर्यनगर में लाल पार्क के पास पहुंचा करीब दस से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले तो जमीन पर गिराकर उसे लात घूंसों से पीटा। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी जेब में रखी नकदी भी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि मामले में कुछ युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं। किसी आपसी विवाद को लेकर मारपीट की आशंका है। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।