{"_id":"612e73188ebc3e7a0b492c42","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2250873147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के साथ नाच में टूट गई सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के साथ नाच में टूट गई सांस
विज्ञापन
सांप के साथ डांस करते व्यक्ति।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के साथ नाच में टूट गई सांस
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम के दौरान निकले सांप को एक आदमी ने पकड़ लिया। ग्रामीणों के लगातार मना करने के बाद भी आदमी सांप को लेकर डांस करता रहा। इस दौरान सांप ने कई बार उसे काटा। देर रात जब वह घर पहुंचा तो उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव असौड़ा में सोमवार रात महल के सामने स्थित मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर भजन चल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक सांप आ गया। सांप देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। तभी गांव निवासी देवेंद्र (45) पहुंच गया और उसने सांप को पकड़ लिया। इस दौरान सांप ने उसे कई बार काटा, लेकिन वह सांप को पकड़कर काफी देर तक नाचता रहा। इस दौरान ग्रामीण उससे सांप को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। काफी देर बाद उसने सांप को छोड़ा और घर चला गया। देर रात में उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार का दिया। ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा ने बताया कि व्यक्ति पूर्व में कार चलाने का कार्य करता था। देर रात सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता था।