{"_id":"612bd7ba8ebc3e7a224b6420","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224975593","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलगढ़ी में पथराव, दो होमगार्ड व सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलगढ़ी में पथराव, दो होमगार्ड व सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलगढ़ी में पथराव, दो होमगार्ड व सिपाही घायल
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को का प्रयास किया। पथराव में एक सिपाही और दो होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी विपिन का पुत्र सोनू शनिवार शाम किसी काम से जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला निवासी अमरजीत उर्फ कलुवा को सोनू घूरने लगा। इस बात पर अमरजीत ने सोनू के साथ गाली-गलौज कर दी। सोनू ने घर पहुंचकर पिता विपिन व अन्य परिजनों को इस संबंध में बताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार व होमगार्ड रामभोले सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लोग आपस में मारपीट करते रहे। पथराव में हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, होमगार्ड रामभोले व रामचंद्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से एक पक्ष के सोनू यादव, विपिन यादव, उमेश व दूसरे पक्ष के रामचंद्र, अमरजीत उर्फ कलवा व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार समेत हिमांशु, ललित, बिरजू व केशव के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।