{"_id":"612a76148ebc3e79cf0254bf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224911438","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
श्मशान घाट पर एएसआई पंकज शर्मा के शव को सलामी देते आईटीबीपी के जवान। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हापुड़। मेरठ रोड स्थित शांति विहार निवासी आईटीबीपी में तैनात एएसआई की असम के तेजपुर में ड्यूटी के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह आईटीबीपी के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर हापुड़ पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। क्षेत्रीय विधायक और पालिकाध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी। स्वर्ग आश्रम रोड चौराखी पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मेरठ रोड स्थित नगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी ब्रह्मानंद शर्मा के पुत्र पंकज कुमार शर्मा (41) असम के तेजपुर में 55 बटालियन में एएसआई के पद पर तैनात थे। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान वे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। बटालियन के अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जवान के शव को विमान से दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। दिल्ली से आईटीबीपी के जवान सरकारी वाहन से पंकज का पार्थिव शरीर को लेकर शनिवार सुबह हापुड़ पहुंचे।
पंकज शर्मा का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी पूजा शर्मा, पुत्री अनुराधा और पुत्र रोहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। जबकि जवान के पिता ब्रह्मानंद शर्मा, माता निर्मला देवी, भाई नीरज कुमार शर्मा भी बार बार अचेत हो रहे थे। मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलने के बाद सैंकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उनकी शव यात्रा करीब नौ बजे घर से चौराखी के लिए निकली। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चौराखी पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
आइटीबीपी जवान पंकज कुमार शर्मा की मौत की सूचना मिलने पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत भी गमगीन परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। विधायक ने अर्थी को कंधा भी दिया। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, जवान के अंतिम संस्कार में किसी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर परिजनों ने दुख जताया।