फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आनंद विहार में 5 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आनंद विहार में 5 करोड़ से बनेगा ऑडिटोरियम
विज्ञापन

हापुड़। आनंद विहार में पांच करोड़ से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। कलक्ट्रेट में धरना स्थल के पास डेढ़ हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है। योजना के अनुसार तीन मंजिला इस भवन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें सभी बड़े सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके लिए डिजाइन लगभग तैयार कर लिया गया है।
जिले के बड़े कार्यक्रमों के लिए अभी तक एलएन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम अथवा फार्म हाउसों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। पहले अच्छेजा और सबली में भूमि की तलाश की गई, लेकिन भूमि नहीं मिल सकी। जिसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। डीएम के आदेश के बाद अधिकारियों ने फिर से जमीन की तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार आनंद विहार में कलक्ट्रेट के पास धरना स्थल के बराबर में करीब दो हेक्टेयर सरकारी भूमि है। इसमें से डेढ़ हेक्टेयर भूमि में ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम का भवन पूरी तरह से आधुनिक होगा। करीब 5 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसका मानचित्र भी तैयार कर लिया गया है। ऑडिटोरियम को सेंट्रल वातानुकूलित बनाया जाएगा। साउंड सिस्टम आधुनिक होगा। बाहर की आवाज अंदर और अंदर की आवाज बाहर नहीं जाएगी। इसके अलावा यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पार्किंग आदि की सुविधाएं भी इसमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, हापुड़ = जिले में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए कलक्ट्रेट के पास धरना स्थल के बराबर में जमीन प्रस्तावित की है, हालांकि अन्य स्थान पर अगर जमीन मिलती है तो उसे भी फाइनल किया जा सकता है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। लगभग पांच करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed