{"_id":"6127df268ebc3e14f15e3b0a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2247942145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षण कोरोना के... मिल रहा वायरल बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षण कोरोना के... मिल रहा वायरल बुखार
विज्ञापन
डॉक्टर को दिखाने के लिये लगी मरीजों की भीड़.
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्षण कोरोना के... मिल रहा वायरल बुखार
हापुड़। मौसम में बदलाव की वजह से कोरोना जैसे लक्षणों वाले बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। घर-घर में बुखार, खांसी, गले में खराश के मरीजों की भरमार है। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की लंबी कतार है। अभी तक जांच में इनमें से अधिकांश को वायरल बुखार की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग रोजाना 1500 से अधिक लोगों की कोरोना जांच करेगा।
बरसात के बाद रात में तापमान में गिरावट और दिन में गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को तेज बुखार और साथ में शरीर दर्द, नजला, खांसी और गले की खराश की शिकायत है। सुबह 8 बजे से ही अस्पतालों की ओपीडी ऐसे मरीजों की वजह से फुल होने लगी हैं। दोपहर दो बजे के बाद तक भी अस्पतालों मेें कतार नहीं टूट रही हैं। मौसम में बदलाव के दौरान ही कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल में शुरू हुई थी। इस बार भी मौसम में बदलाव के साथ ही कोरोना जैसे लक्षणों वाला बुखार चिंता बढ़ा रहा है।
गढ़ रोड सीएचसी में रोजाना बन रहे 400-500 पर्चे
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में रोजाना 400-500 पर्चे बन रहे हैं। इनमें 70 फीसदी से अधिक बुखार, नजला खांसी, गले में खराश वाले मरीज ही हैं। ऐसे में दिनभर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। चिकित्सकों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा : मौसम में बदलाव से वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अस्वस्थ महसूस करें तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।