{"_id":"612691078ebc3e79fb7bcf62","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2247294142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टियाला में गोकशी पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टियाला में गोकशी पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टियाला में गोकशी पर ग्रामीणों में रोष
हापुड़। गांव धनौरा में करीब 15 दिन पहले गोकशी के बाद पड़ोस के गांव टियाला के जंगल में भी गोकशी की घटना हुई है। एक बाग में मृत गोवंश मिलने से ग्रामीणों में रोष है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार करीब दो से तीन दिन पहले गोवंश को काटा गया है, लेकिन आरोपी मौके पर पड़ा छोड़कर फरार हो गए। दुर्गंध फैलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।
धनौरा-टियाला मार्ग पर टियाला निवासी राजेंद्र का आम का बाग है। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण दुर्गंध आने पर बाग में पहुंचे तो यहां एक मृत गोवंश पड़ा दिखाई दिया। गोवंश पड़ा होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच के दौरान पता लगा कि एक गोवंश को कुछ दिन पहले काटा गया, लेकिन अवशेष गोतस्कर साथ नहीं ले जा सके। जिस कारण वहां पर दुर्गंध फैल रही थी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
पुलिस ने बाग की तलाशी ली तो वहां से छुरा और कुल्हाड़ा बरामद किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गो तस्कर आहट पाकर यहां से फरार हो गए। फिलहाल गोवंश को जमीन में दबा दिया गया है। बाग स्वामी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामला दो या तीन दिन पुराना लग रहा है। मौके से कुल्हाड़ा और छुरा बरामद किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।