{"_id":"6123eec88ebc3e7a1604b5f5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224616321","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर निवासी व्यक्ति का परिचित बताकर एक साइबर ठगों ने उसे झांसे में ले लिया। साइबर ठगों ने लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक में उसका खाता है और इसी खाते से वह लेनदेन करता हैं। 13 मई 2021 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन उसके पास आया। फोनकर्ता ने बताया कि वह उनका परिचित है और उनके खाते में कुछ रुपये डलवाना चाहता है। रुपयों का लालच देकर फोन करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए मोबाइल फोन पर कुछ लिंक भेजे। लिंक खोलते ही पीड़ित के बैंक खाते से एक लाख रुपये कट गए। उसने आरोपी के नंबर पर फोन कर इस बारे में बताया तो उसने कहा कि खाते से एक लाख रुपये की रकम होम लोन की किस्त व हेल्थ इंश्योरेंस के नवीनीकरण के संबंध में काटी गई है। कुछ देर में रुपये दोबारा खाते में आ जाएंगे। इसके बाद फोनकर्ता ने एक ओर लिंक पीड़ित को भेजा। लिंक खोलते ही दोबारा 15 हजार रुपये उसके खाते से कट गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता सीज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि साइबर अपराध से मामला जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।