फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस ने राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने लोगों से लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से छह लाख रुपये के आभूषण, अवैध असलाह, टेंपो बरामद किया है। पुलिस गैंग के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शनिवार रात को गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी और एसओजी के उपनिरीक्षक नसीम खान को सूचना मिली कि गढ़ क्षेत्र के आसपास कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। गढ़ पुलिस और एसओजी को मौके पर भेजा गया। टीम को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर एक महिला सहित पांच घूमंतु जाति के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश जनपद मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के गांव डेरा ग्राम सराई निवासी सुमित, आदेश, अंकित और जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी आसिफ और उसकी पत्नी ईला है। इनके पास से एक टेंपो, एक बाइक, दो तमंचे, दो चाकू के अलावा सोने के दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, चार कंगन, तीन अंगूठी, 19 जौ के दाने, सोने की चेन, नाक की बाली, एक लौंग, एक टॉप्स के अलावा चांदी के दो किलो वजन के करीब छह लाख के आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार में लिफ्ट देकर यात्रियों के साथ करते थे लूटपाट
एसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि आरोपी शातिर किस्त के बदमाश हैं। तीन महीने पहले इस गिरोह ने स्याना चौपला से एक महिला को कार में लिफ्ट देकर उसके साथ लूटपाट की थी। जबकि एक साल पहले सिंभावली थाना क्षेत्र में भी उन्होंने ईको कार में बैठाकर एक महिला से सोने-चांदी के आभूषण लूटे थे। पांच महीने पहले ही इस गिरोह ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक मकान से लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके अलावा यह गिरोह जनपद बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग में शामिल महिला को इसलिए साथ रखा जाता था ताकि बदमाशों पर कोई यात्री शक न करे और यात्री आसानी से उनके कब्जे में आ जाएं।

एसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि वह सभी लोग घुमंतू जाति के हैं। ये बदमाश लूटपाट और डकैती की वारदात करने से पहले उस क्षेत्र की रेकी करते हैं और वहीं पर अपना डेरा जमा लेते हैं। किसी को शक न हो, इसके लिए भीख भी मांगते हैं और इसी दौरान रेकी की जाती है। बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर में भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। सभी पर कई कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed