फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फूलगढ़ी में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फूलगढ़ी में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले। दोनों ओर से लोगों द्वारा एक दूसरे पर पथराव भी हुआ। जिसमें दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी फैजल व आकिल पक्ष में पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों मेें कहासुनी हुई थी। उस दौरान लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ। इस दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया और हालात पर काबू किया गया।
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से आकिल, सोहेल, तमन्ना, आमिर, किश्वरजहां, तब्बसुम व दूसरे पक्ष से फैजल, मोइन और शाहिद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर देखते हुए सोहेल व आकिल को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed