{"_id":"611d5a1f8ebc3e7a094a6fec","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22434447","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर खराब हुआ ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर खराब हुआ ट्रक
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला ट्रैक पर खराब हुआ ट्रक।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक पर खराब हुआ ट्रक
हापुड़। गढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के दौरान एक ट्रक बीच ट्रैक पर ही बंद हो गया। हालांकि ट्रक को ट्रैक से पीछे किया गया था ट्रेन को धीमी गति से निकाला गया। इस दौरान चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। करीब बीस मिनट बाद ट्रक को ठीक कराकर रवाना किया गया।
कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह गेट मैन द्वारा फाटक बंद किया जा रहा था। तभी जल्दबाजी में चालक ने ट्रक को पार करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक बीच में ही बंद हो गया, तभी फाटक भी बंद हो गया। आनन-फानन में ट्रक को ट्रैक से पीछे किया गया। सामने से आ रही ट्रेन धीमी हो गई और हादसा टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक राशिद निवासी गांव जेई जिला मेरठ को हिरासत में ले लिया गया। इसके चलते मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाली इंटर सिटी, शताब्दी, सत्याग्रह और मालगाड़ी कुछ समय के लिए बाधित हुई। ट्रक को ठीक कराकर ट्रैक से हटवाया गया। गढ़ आरपीएफ चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।