फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली कनेक्शन न मिलने पर समर गार्डन के लोगों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अतरपुरा बिजलीघर पर प्रदर्शन करते समर गार्डन कॉलोनी के लोग। - फोटो : HAPUR
बिजली कनेक्शन न मिलने पर समर गार्डन के लोगों का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। फूलगढ़ी के पास समर गार्डन कॉलोनी में विजिलेंस टीम के छापे के बाद 150 घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने अतरपुरा बिजलीघर पर हंगामा किया तथा निगम के अधिकारियों पर कनेक्शन न देने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कनेक्शन दिलाने की मांग की।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब 150 परिवार बीते कई साल से कनेक्शन के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया। मोहल्ले के करीब से ही जंगल क्षेत्र को बिजली आपूर्ति के लिए एक लाइन जा रही है। ऐसे में बिजली कर्मियों के ही कहने पर वह लाइन पर कटिया डालकर अपने घरों की बिजली जला लेते हैं।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारी उनकी वीडियोग्राफी करते हैं, कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे हर महीने अवैध वसूली की जाती है।
उन्होंने बताया कि जंगल की लाइन से ही जब उन्होंने कनेक्शन देने के लिए कहा तो अधिकारियों ने इंकार कर दिया। जबकि कई घरों में इसी लाइन से कनेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। साथ ही जल्द लोगों को कनेक्शन दिलाने की मांग उठाई। राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र कुमार, इरशाद, मोबीन, शाईन, नफीसा, गीता, मोंटी, रिहान, कौशर, आरिफ, बूंदो आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि इस मोहल्ले के पास से जंगल के लिए आपूर्ति जा रही है। इससे इन इलाकों में कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं। वहां के लोग एस्टीमेट बनवाकर लाइन खिंचवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed