{"_id":"611bfd208ebc3e43013aeb05","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224279781","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 40 गांवों के परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 40 गांवों के परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे पुस्तकालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 40 गांवों के परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे पुस्तकालय
हापुड़। जिले के कंपोजिट/प्राथमिक विद्यालयों में एक महीने के अंदर भव्य पुस्तकालय बनेंगे। इसके लिए 40 गांवों का चयन कर लिया गया है। मंडलायुक्त के आदेश पर यह पहल शुरू की गई है। मंगलवार को डीपीआरओ ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में स्कूलों के शिक्षक, ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीते दिनों मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय बनाने के आदेश दिए थे। उन्हीं के आदेश पर योजना में तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को डीपीआरओ विरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुस्तकालय के लिए चिन्हित किए गांवों में प्राथमिक स्कूलों की स्थिति की जानकारी की। साथ ही एक महीने में पुस्तकालयों की व्यवस्था कराने के आदेश दिए।
इन गांवों के स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय
हापुड़ ब्लॉक-सबली, अहमदपुर नया गांव, अकड़ौली, मुर्शदपुर, हरसिंहपुर, मलकपुर, ह्दयपुर, पूठा हुसैनपुर, मीरपुर कला के कंपोजिट विद्यालय।
धौलाना ब्लॉक-लाखन, डेहरा, हिम्मतनगर, निधावली, फगौता, सिखैड़ा, छिजारसी, इकलैड़ी, बझैड़ा खुर्द, खिचड़ा के कंपोजिट विद्यालय।
गढ़ ब्लॉक-पूठ, कानौर, डहरा कुटी, खिलवाई के कंपोजिट विद्यालय व बहादुरगढ़, शाहपुर चौधरी, नानपुर के प्राथमिक विद्यालय, आलमनगर, पोपई के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय।
विज्ञापन
सिंभावली ब्लॉक-बक्सर का उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, हिम्मतपुर, सिखैड़ा, औरंगाबाद, सिखैड़ा, मुरादपुर, कनिया, हरोड़ा, मुबारकपुर, अट्टा धनावली के कंपोजिट विद्यालय।
हजारों किताबों का रहेगा संग्रह
इन विद्यालयों के पुस्तकालयों में हजारों किताबों का संग्रह रहेगा। जिनका अध्ययन कर छात्र, आगामी पढ़ाई की तैयारी कर सकेंगे। भवन की स्थिति भी भव्य होगी, जिसमेें पढ़ाई का अच्छा माहौल रहेगा।
प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे छात्र
प्रयोगशालाओं में छोटे बच्चों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को भी इसमें लाभ मिलेगा। अच्छी प्रतियोगी परीक्षा की किताबें भी पुस्तकालय में रहेंगी।
युवाओं को मिलेगा लाभ
पुस्तकालयों के लिए 40 स्कूलों का चयन कर लिया गया है। एक महीने में पुस्तकालय तैयार करा लिए जाएंगे। इसका युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी छात्र यहां कर सकेंगे।--विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ।