फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महाअभियान : 41 गांवों और 20 मोहल्लों में 18,476 का टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महाअभियान : 41 गांवों और 20 मोहल्लों में 18,476 का टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना टीकाकरण के महाअभियान के तहत सोमवार को 41 गांव और 20 मोहल्लों में 18,476 हजार लोगों को टीके लगाए गए। सुबह 9 से शाम चार बजे तक बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
शासन के आदेश पर मंगलवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान 18,476 हजार लोगों को एक ही दिन में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग की 152 टीमों के 341 स्वास्थ्यकर्मियों को इस काम में लगाया गया। सुबह 9 बजे से जिले के 41 गांव/वार्ड में महा अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता खत्म होने पर बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड लेकर बूथ पर उमड़ पड़े। सुबह नो बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण जारी रहा। इन सात घंटों में 18,476 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा अस्पतालों पर बने बूथों पर भी पहले की तरह ही टीकाकरण जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में चला अभियान
गांव नंदपुर, लालपुर, सौलाना, कंदौला, कंदौली, बसतपुर, छिजारसी, मोहम्मदपुर, छतनौरा, मतनौरा, बिगास, गजालपुर, अटूटा, कनिया, दयानगर, राजपुर, सिखैड़ा, बीएम नगर, सादुल्लापुर, पावटी, लोधिपुर छपका, लडपुरा, हैदरपुर, सैदपुर, झड़ीना, अक्खापुर, दोतई, हाफिजपुर, उबारपुर, भटियाना, बड़ौदा सिहानी, हरसिंहपुर, साब्दीपुर, ब्रजनाथपुर, कुराना, मोरपुर, डहाना, सिरोधन, छज्जुपुर, मतनावली, सादिकपुर, चमरी।
तीन दिन बाद जिले में मिले दो संक्रमित
जिले में तीन दिन बाद सोमवार को कोरोना के दो मरीज मिले। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। अस्पतालों में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 4 हो गई है।

सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 1338 लोगों की जांच करायी गई। इसमें एंटीजन और ट्रूनेट मशीन की जांच में एक एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला।
सफल रहा अभियान
कोरोना टीकाकरण का महा अभियान सफल रहा है, लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। मंगलवार को सामान्य तरीके से ही टीकाकरण जारी रहेगा। लोग अपनी बारी पर टीकाकरण अवश्य करा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed