{"_id":"61156e6b8ebc3e686b495228","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2240352170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ से बनेगा बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ से बनेगा बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस करोड़ से बनेगा बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत
हापुड़। बाबूगढ़ बछलौता मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा एफडीआर (फुुल डेप्थ रिक्लेनेशन) विधि से किया जाएगा। इस संबंध में विभाग को आदेश मिलने के बाद रास्ते के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। करीब नौ किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण में दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
बाबूगढ़ से बछलौता होते हुए यह मार्ग बीबी नगर तक जाता है। जबकि क्षेत्र के करीब बीस गांवों का लिंक मार्ग है। पिछले दो वर्षों से बाबूगढ़ क्षेत्र का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। यहां नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और जलभराव रहता है। कुछ दिन पहले सड़क न बनने से नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन भी किया था। संबंधित अधिकारियों से लेकर डीएम तक समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीएम अनुज सिंह ने इसका निरीक्षण कर अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बाद सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को करना था। लेकिन इस सड़क पर जलभराव और वाहनों की स्थिति को देखते हुए इसका निर्माण नई तकनीक से कराने का निर्णय लिया गया है। करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण दस करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा डीपीआर बनाई जा रही है और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई = इस सड़क का निर्माण एफडीआर तकनीक से किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। सड़क के निर्माण में करीब दस करोड़ की लागत आएगी। जल्दी ही इसका प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।