फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

व्यापारी के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारी के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। कर्ज से परेशान न्यू शिवपुरी निवासी व्यापारी राजीव कंसल द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पीड़ित परिवार ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। मृतक के पिता पूरन मल कंसल का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुले घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है।

न्यू शिवपुरी निवासी प्लाईवुड व्यापारी राजीव कंसल ने सोमवार सुबह एलएन रोड स्थित अपने गोदाम पर अवैध देशी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। राजीव कंसल के पिता ने शहर के चार व्यापारियों योगेश दलाल, मनीष मक्खन, हेमचंद सराफ और संजीव के खिलाफ आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन चारों ने राजीव को व्यापार के लिए कर्ज दिया था। लगातार इनका ब्यॉज बढ़ता जा रहा था। पिता पूरनमल ने बताया कि इसी कर्ज के चलते व्यापारियों ने राजीव का उत्पीड़न किया। कर्जा चुनाने के लिए पहले एक गोदाम राजीव से खरीद लिया और फिर उसी गोदाम को राजीव को किराए पर दे दिया। आरोपी लगातार फोन पर उसके पुत्र धमकाते थे। लगातार राजीव कर्ज चुकाने का प्रयास कर रहा था और थोड़ा थोड़ा कर धनराशि दे भी रहा था। लेकिन इसके बावजूद लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पिता ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर परिवार के साथ अतरपुरा चौपला पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed