फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पोस्ट कोविड : दो महीने बाद 30 बच्चे अस्पतालों में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पोस्ट कोविड : दो महीने बाद 30 बच्चे अस्पतालों में भर्ती
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से जंग जीतने वाले बच्चों को पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अस्पतालों मेें ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं जो जिनमें मल्टीऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस-सी) जैसे लक्षण हैं।इन बच्चों के शरीर में कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी मिली है। डॉक्टरों का कहना है एंटीबॉडी मिलना इस बात का प्रमाण है कि इन बच्चों को पहले कोरोना हुआ। तब यह ठीक हो गए, लेकिन अब पोस्ट कोविड सिंड्रोम की चपेट में आ गए। जिले के अस्पतालों में ऐसे 30 बच्चे भर्ती हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में जिले में 1400 बच्चे संक्रमित हुए थे। इनमें शत प्रतिशत बच्चों ने कोरोना को हरा दिया था। इनके अलावा ऐसे बच्चों की संख्या भी बड़ी है जिनको कोरोना हुआ, लेकिन परिजन लक्षण नहीं पहचान पाए और न ही जांच कराई। यह बच्चे घर पर ही ठीक हो गए। अब ऐसे बच्चे पोस्ट कोविड सिंड्रोम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़ रोड और स्वर्ग आश्रम रोड स्थित बच्चों के अस्पताल में इन दिनों इस तरह के 30 से अधिक बच्चे भर्ती हैं जिन्हें अचानक तेज बुखार हुआ और फिर बेहोशी छा गई। तापमान भी 104 से 105 तक पहुंच गया। इन अस्पतालों में ऐसे बच्चों की एंटीबॉडी जांच करायी गई तो इन्हें पूर्व मेें कोरोना होने का प्रमाण मिला। अब दो से तीन महीने बाद उनमें एमआईएस-सी जैसे गंभीर लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पोस्ट कोविड में बच्चों में मिले लक्षण
शरीर का तापमान 101 से 104 तक हो जाना।
अचानक बेहोशी की हालत में चले जाना।
शरीर में लगातार झटके आना।
पेट दर्द, इंफेक्शन, सिर दर्द होना।
---
ये करें उपाय
बच्चे की एक्टिविटी पर ध्यान रखें।
बुखार हो तो तत्काल अच्छे चिकित्सक को दिखाएं।
ताजा व पौष्टिक खाना खिलाएं, पानी खूब पिलाएं।
लापरवाही न बरतें
पूर्व में संक्रमित हो चुके बच्चों में अब पोस्ट कोविड का असर दिख रहा है। ऐसे बच्चों के उपचार में अभिभावक कतई लापरवाही न करें। बुखार होने पर तुरंत उसे चिकित्सक को दिखाएं ताकि समय रहते उसका उपचार किया जा सके। ऐसे बच्चों में बुखार के साथ डायरिया की शिकायत भी हो सकती है। -डॉ योगेश गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed