फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्कूल के क्लर्क पर 8.55 लाख रुपये गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्कूल के क्लर्क पर 8.55 लाख रुपये गबन का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी स्कूल के प्रबंधक ने एक क्लर्क पर स्कूल फीस के 8.55 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से किए जाने पर पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगढ़ स्थित एससी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक अप्रैल 2017 को गांव निवासी अश्वनी को स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया गया था। कुछ समय बाद अश्वनी को क्लर्क व कैशियर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि अश्वनी ने गड़बड़ी करते हुए 148 छात्रों की फीस के 8.95 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कंप्यूटर से पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया। जब कर्मचारी से इस संबंध में बातचीत की गई तो आरोपी ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। करीब 40 हजार रुपये अश्वनी ने वापस लौटा भी दिए। बाकी के 8.55 लाख रुपये लौटाने के लिए वह आश्वासन देता रहा। सख्ती से तकादा करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed