{"_id":"610d83f68ebc3ebc566968a3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2236834151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी से मारपीट और लूट के मामले में छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी से मारपीट और लूट के मामले में छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी से मारपीट और लूट के मामले में छह पर मुकदमा
हापुड़। बाबूगढ़ कस्बा निवासी पूर्व सैनिक के साथ लूट और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर करीब तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह आरोपियों ने मारपीट की थी।
बाबूगढ़ निवासी सेवानिवृत्त फौजी धनपत ने बताया कि 29 अप्रैल 2021 को वह घर से खेत पर जा रहा था। गांव स्थित चौराहे पर पहुंचने के बाद गांव निवासी संदीप उर्फ पिंकू, आकाशदीप, कुलदीप, रविंद्र सिंह, शोबिंद्र व नवदीप ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस के कई दिन चक्कर काटे लेकर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।