{"_id":"610c31218ebc3ebd5e10ff0c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223621435","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी वेरिफिकेशन के नाम पर 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी वेरिफिकेशन के नाम पर 45 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवाईसी वेरिफिकेशन के नाम पर 45 हजार ठगे
हापुड़। केवाईसी वेरिफिकेशन कराने के नाम पर साइबर ठगों ने खाते से 45 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कलेक्टर गंज निवासी अरुण ने बताया कि एक अगस्त उसके पिता देवेंद्र चौधरी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लिया। उसने केवाईसी वेरिफिकेशन न कराने पर मोबाइल नंबर ब्लॉक होने की बात कही। जिसके बाद उसके पिता केवाइसी प्रक्रिया पूरी कराने तैयार हो गए। इसी बहाने से आरोपियों ने उनसे कुछ गोपनीय जानकारियां हासिल कर ली। इसके बाद उसके पिता के बैंक खाते से 45 हजार रुपये गायब हो गए। मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने का मेसेज मिलने पर पिता के होश उड़ गए और उन्होंने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बैंक को सूचित कर खाता सीज कराया। बुधवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंचे पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय कॉलोनी निवासी आयूषी त्यागी ने बताया कि नगर के बैंक आफ इंडिया में बचत खाता है। बुधवार को एक अज्ञात नंबर से फोन काल आई थी। आरोपी ने अपने किसी परिचित के लिए उसके खाते में बीस हजार रुपये डलवाने का झांसा दिया। जिसके बाद उसके बैंक खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।