{"_id":"6109893b8ebc3e88bd0d9cfd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2234937200","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में निपुन गोयल को मिले शत प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में निपुन गोयल को मिले शत प्रतिशत अंक
विज्ञापन
दिवान पब्लिक स्कूल में टॉपर छात्र को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं में निपुन गोयल को मिले शत प्रतिशत अंक
हापुड़। सीबीएसई 10वीं में दीवान पब्लिक स्कूल के निपुन गोयल को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं जबकि संयुक्त रूप से चार छात्रों ने 99.8 और तीन छात्रों ने 99.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। रिजल्ट में बेहतर अंक मिलने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कोरोना महामारी के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। छात्रों को प्रोन्नत कर दिया गया था। आईसीएसई, यूपी बोर्ड और सीबीएसई इंटर का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका था। ऐसे में सीबीएसई 10वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को अचानक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट जारी हो गया जिसे देख छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए।
दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र निपुन गोयल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, जिले का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दीवान स्कूल के निकुंज गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के अर्जुन गौतम, विदिता गोयल, रेनबो स्कूल की छात्रा आयुषी ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि दीवान स्कूल के छात्र दिव्यांश गोयल, डीपीएस की छात्रा झिलमिल बंसल, रेनबो स्कूल की छात्रा खुशी चौहान ने संयुक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
कुल मिलाकर 10वीं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा, जिसे देख छात्र खुशी से झूम उठे। स्कूलों में जश्न का माहौल रहा, छात्रों ने उत्तीर्ण होने पर एक दूसरे को बधाई देकर, जमकर मस्ती की।
10वीं में पंजीकृत थे 4800 छात्र
जिले में सीबीएसई के लगभग 40 स्कूल हैं, जिसमें 10वीं में इस बार 4800 बच्चे पंजीकृत थे। कोरोना महामारी के चलते इस बार छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी। जिसके चलते बोर्ड ने छात्रों को प्रोन्नत करने का फैसला लिया। सभी छात्रों का रिजल्ट भी बेहतर रहा। 10वीं में सभी पंजीकृत बच्चे पास हो गए।