{"_id":"61083d948ebc3e841a6da07a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223430686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट के चल रही दस बसों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट के चल रही दस बसों को किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परमिट के चल रही दस बसों को किया सीज
हापुड़। जिले की मुख्य मार्गों पर संचालित डग्गामार बसों के विरुद्ध एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दस बस को सीज कर दिया गया, जबकि तीन बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 45 बसों की जांच की गई।
गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पर कुछ अनाधिकृत बसों के चलने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत के आधार पर एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा को ने दो टीम बनाकर अभियान चलाया। इसमें एक टीम को छिजारसी टोल प्लाजा व दूसरी टीम को बाबूगढ़ छावनी के पास तैनात किया गया। दोनों टीमों ने कुल 45 बसों की जांच की। इसमें दस बस डग्गामार बसों को सीज कर दिया गया। इन बसों को टीपी नगर चौकी में बंद कराया गया। जबकि तीन बसों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ बसें परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालन कर रहे थे। ऐसी कुल 45 बसों को चेक किया गया। जिसमें से 10 बसों को टीपी नगर चौकी में सीज किया गया। जबकि तीन बसों का चालान किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।